प्लस टू उच्च विद्यालय में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण प्रारंभ
पाकुड़, अप्रैल 27 -- महेशपुर प्लस टू उच्च विद्यालय में सोमवार को तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस दौरान आठ प्रशिक्षकों के द्वारा पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण को लेकर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने इसका निरीक्षण करते हुए पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों को बताया कि जनगणना के लिए ट्रेनिंग ले रहे शिक्षकों को जनगणना के हर महत्वपूर्ण बिंदु के बारे में बारीकी से समझाया जा रहा है ताकि जनगणना करने में किसी भी कर्मी को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो और वह आसानी से इस महत्वपूर्ण कार्य को तय समय में पूर्ण करके देश के विकास में अपना योगदान दें सकें। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्य को लेकर प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.