देवघर, अप्रैल 25 -- सारठ,प्रतिनिधि। प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय बामनगामा के मैट्रिक रिजल्ट में विगत वर्षों की तुलना में कमी आई है। पिछले वर्ष 97.5 प्रतिशत बच्चों ने मैट्रिक परीक्षा में सफलता हासिल की थी। जबकि वर्ष 2026 में मात्र 80 फीसदी बच्चों ने सफलता प्राप्त की है। इस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंग्रेज मंडल ने बताया कि विद्यालय से कुल 335 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिमसें 267 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। जिसमें 102 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 148 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी, जबकि 17 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी से परीक्षा पास की है। वहीं श्रेया कुमारी ने 442 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान, जबकि बंटी कुमार दास ने 441 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- जिला टॉप 10 में पतना की निधि...