गिरडीह, अप्रैल 11 -- झारखंडधाम। जमुआ प्रखंड स्थित उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, दुम्मा के लिए यह गौरव का क्षण रहा, जब शुक्रवार को विद्यालय के दो समर्पित सहायक अध्यापक सुधीर कुमार एवं फूलमती कुमारी को विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत "हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर" (आरोग्य दूत) के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला उपायुक्त एवं अन्य गणमान्य अधिकारियों के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया, जिसने विद्यालय परिवार का मान-सम्मान और बढ़ा दिया। इस सम्मान के पीछे दोनों शिक्षकों की सतत मेहनत, लगन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता स्पष्ट झलकती है। इन्होंने न केवल बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया, बल्कि उनके मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता दी। नियमित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.