रविशंकर कुमार, जून 4 -- बिहार के गयाजी जिले के एक युवक के खाते में अचानक 294 करोड़ रुपये आ गए। यह देख उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। युवक बोधगया के मस्तपुरा गांव का रहने वाला है। उसका नाम विकास कुमार है। वह पेशे से इलेक्ट्रिकल और प्लंबर मिस्त्री है और पढ़ाई भी कर रहा है। जीवलाल रविदास के बेटे विकास ने कहा कि गुरुवार शाम को जब उसने अपना बैंक बैलेंस चेक किया तो इतनी बड़ी राशि देखकर वह हैरान रह गए। विकास कुमार ने बताया कि उनका जियो पेमेंट्स बैंक खाता पिछले करीब 5 सालों से सक्रिय है। दो दिन पहले जब उन्होंने जियो फाइनेंस ऐप के माध्यम से अपने खाते का बैलेंस जांचा, तो उसमें 2,94,80,00,000 रुपये की राशि प्रदर्शित हो रही थी। पहले उन्होंने इसे तकनीकी गड़बड़ी समझा, लेकिन गुरुवार शाम दोबारा बैलेंस देखने पर भी वही राशि दिखाई दी। युवक के अनुसार, जब से यह...