प्र्रियंका को मोर्चे में महानगर अध्यक्ष का जिम्मा
रिषिकेष, मई 21 -- उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार ने ऋषिकेश निवासी प्रियंका राणा को महानगर इकाई में महिला मोर्चे का अध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन पर प्रियंका ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह अब राज्य के महिलाओं के स्वाभिमान के लिए आवाज बुलंद करेंगी। इससे पहले भी न सिर्फ महिलाओं, बल्कि राज्य हित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठात रही हैं। अब स्वाभिमान मोर्चे जैसे संगठन का साथ मिलने से उनकी यह आवाज और ज्यादा बुलंद होगी। महासचिव सुधीर राय ने कहा कि संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है, जिसमें सदस्यों को जोड़ने के साथ ही प्रदेश के हितों के लिए संघर्ष को प्रेरित भी किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- प्र्रियंका को मोर्चे में महानगर अध्यक्ष का जिम्मा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.