अलीगढ़, अक्टूबर 7 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने मंगलवार को सर सैयद उत्कृष्टता पुरस्कार-2026 के लिए चयनित पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की घोषणा कर दी है। ये पुरस्कार एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की जयंती के अवसर पर 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सर सैयद दिवस समारोह में प्रदान किए जाएंगे। सर सैयद अकादमी के निदेशक और निर्णायक मंडल के संयोजक प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सर सैयद उत्कृष्टता पुरस्कार प्रमुख इस्लामी दार्शनिक एवं विद्वान प्रो. हुसैन नस्र को प्रदान किया जाएगा। वह जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय में इस्लामी अध्ययन के प्रोफेसर हैं।प्रो. हुसैन नस्र एक प्रसिद्ध सांस्कृतिक आलोचक और धर्मशास्त्री हैं। उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययन किया। उन्होंने...