प्रयागराज, अप्रैल 2 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पीठ के नवनियुक्त चेयर प्रोफेसर प्रो. हर्ष कुमार के पदभार ग्रहण करने पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व चेयर रिसर्च फेलो डॉ. राजेश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रो. हर्ष कुमार के अनुभव और मार्गदर्शन से पीठ की शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर डॉ. सूर्यभान सिंह, डॉ. आशीष धर त्रिपाठी, डॉ. स्मृति सुमन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...