वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी। गणतंत्र दिवस पर सोमवार को राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बीएचयू के प्रो. सिद्धार्थ सिंह को बौद्ध संस्कृति संवर्धन सम्मान प्रदान किया। प्रो. सिंह बीएचयू में पालि एवं बौद्ध अध्ययन विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर और वर्तमान में नव नालंदा महाविहार के कुलपति हैं। यह सम्मान उन्हें संस्कृति विभाग की तरफ प्रदान किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...