नैनीताल, फरवरी 12 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में गुरुवार को प्रो. नंद गोपाल साहू ने विभागाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें आगामी तीन वर्षों के लिए विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने शुभकामनाएं दी। प्रो. नंद गोपाल साहू नैनो पार्टिकल क्षेत्र के वरिष्ठ शोधार्थी एवं वैज्ञानिक हैं। वे फेलो ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज तथा फेलो ऑफ द रॉयल सोसाइटी, लंदन हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...