फरीदाबाद, सितम्बर 22 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार के इस्तीफे के बाद गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. संजय कौशिक को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। राज्यपाल के कार्यालय ने मंगलवार को इस संबंध में पत्र जारी किया। अब वे अस्थायी रूप से विश्वविद्यालय का काम संभालेंगे। प्रो. राजीव कुमार ने कुछ दिन पहले अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद विश्वविद्यालय में कुलगुरु का पद रिक्त हो गया। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष के कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. संजय कौशिक को जेसी बोस विश्वविद्यालय का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सूत्रों के मुताबिका प्रदेश के अन्य कई प्रमुख तकनीकी विश्वविद्यालय भी स्थायी कुलगुरुओं की नियुक्ति को लेकर ...