हजारीबाग, जनवरी 29 -- हजारीबाग। वरीय संवाददाता कदमा निवासी, संत कोलंबा कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक, मार्खम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं झारखंड के शिक्षा जगत के पुरोधा प्रोफेसर शिवदयाल सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार को कदमा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र रमेश सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस अवसर पर उनके मंझले पुत्र डॉ सुबोध सिंह के अलावा नाति पोते और अन्य सगे संबधी मौजूद थे। 93 वर्षीय प्रो. सिंह के अंतिम संस्कार में शोकाकुल परिजनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में उनके शिष्य, सहकर्मी, शिक्षाविद् एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रो. शिवदयाल सिंह की शव यात्रा में आसपास के लोगों के अलावा उनके विद्यार्थियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। इनके वैसे विद्यार्थी थे जो खुद बड़े बड़े अधिकारी से सेवानिवृत्त हुए हैं। अंतिम दर्शन के दौ...