वाराणसी, जून 30 -- वाराणसी। बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान को नया निदेशक मिल गया है। प्रो. यूपी सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद आनुवंशिकी और पादप प्रजनन विभाग के प्रो. विनोद कुमार मिश्रा को कुलपति ने निदेशक का दायित्व सौंपा। प्रो. मिश्रा ने मंगलवार को संस्थान स्थित निदेशक कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्रो. मिश्रा गेहूं आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन के क्षेत्र के वैज्ञानिक हैं। वह वर्ष-2007 से बीएचयू में बतौर प्रोफेसर सेवा दे रहे है। उन्हें चार दशक से अधिक का शिक्षण, अनुसंधान एवं प्रसार कार्य का अनुभव है। उनके नेतृत्व में जैव-संपोषित एवं उच्च उत्पादकता वाली गेहूं की किस्में विकसित की गई हैं, जिनमें एचयूडब्ल्यू-838, एचयूडब्ल्यू-711 और एचयूडब्ल्यू-669 प्रमुख हैं। उनके शोध कार्यों के परिणामस्वरूप 114 शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके हैं और उनके कार्...