प्रो. विस्मिता ने इटली में प्रस्तुत किया शोधपत्र
गोरखपुर, अगस्त 3 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की प्रो. विस्मिता पालीवाल ने इटली के फ्लोरेंस शहर में 21 से 25 जुलाई तक आयोजित 31वें इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ एप्लाइड साइकोलॉजी में अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया है। इस आयोजन में 4,000 से अधिक मनोवैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं एवं शिक्षाविदों ने सहभागिता की। प्रो. विस्मिता पालीवाल ने 'मेजरिंग द डिजिटल डिपेंडेन्स: रिलायबिलिटी एनालिसिस ऑफ अ बाइ-पर्सपेक्टिव स्केल फॉर इंटरनेट एंड ऑनलाइन गेमिंग एडिक्शन इन इंडियन एडोलेसेंट्स' विषय पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रो. विस्मिता पालीवाल को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के शोध की उत्कृष्टता और वैश्विक उपस्थिति का भी प्रमाण है। प्रो. विस्मिता पालीवाल ने कुलपति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.