कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) में निदेशक प्रसार की जिम्मेदारी प्रो. विवेक कुमार त्रिपाठी को सौंपी गई है। प्रो. त्रिपाठी उद्यान विज्ञान विभाग के अधिष्ठाता के साथ इस पद की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। डॉ. त्रिपाठी की अब तक 13 पुस्तकें और 110 शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। उन्हें फल एवं सब्जी के साथ विशिष्ट शिक्षक लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के रूप में सम्मानित किया जा चुका है। अभी तक डॉ. आरके यादव निदेशक प्रसार पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे। विवि में चर्चा रही कि डॉ. यादव के खिलाफ शासन से आई जांच को लेकर इस पद से हटाया गया है। इससे पहले डॉ. यादव से निदेशक शोध पद की जिम्मेदारी भी वापस ली गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...