बिहारशरीफ, अगस्त 5 -- फोटो : नालंदा01-प्रो. विजय कर्ण। (फाइल फोटो) ​नालंदा, निज संवाददाता। नव नालंदा महाविहार के नाम एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महाविहार के संस्कृत विभाग के प्रो. विजय कुमार कर्ण को असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने अपना नोमिनी (राज्यपाल प्रतिनिधि) नामित किया है। राज्यपाल ने प्रो. कर्ण को यह जिम्मेदारी असम के सिलचर स्थित प्रसिद्ध गुरुचरण विश्वविद्यालय के लिए सौंपी है। वे अगले तीन वर्षों तक इस पद का निर्वहन करेंगे। ​प्रो. कर्ण वर्तमान में भी भारत सरकार के कई केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों की कार्यपरिषद (एग्जीक्यूटिव काउंसिल) के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और योगदान को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है। ​असम राज्यपाल द्वारा प्रो. कर्ण को यह दायित...