प्रयागराज, जून 30 -- समाजवादी पार्टी के महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव के 80वें जन्मदिन के अवसर पर संगम क्षेत्र में वस्त्र व फल वितरित किया गया। श्री रामानंद मठ की यज्ञशाला में यज्ञ व हवन के बाद सपा नेता नरेंद्र सिंह ने साधु-संत व जरूरतमंदों को वस्त्र व फल वितरित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर रामगोपाल के दीर्घायु की कामना की गई। आयोजन के दौरान नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रो. रामगोपाल ने सार्वजनिक जीवन में वाणी और व्यवहार के संयम का आदर्श प्रस्तुत किया है। सबके प्रति संवेदनशील रहना उनकी सहज विशेषता है। इस अवसर पर योगिराज रमेश, महंत बृज भूषण दास, महंत लक्ष्मण दास, सपा के प्रवक्ता दान बहादुर सिंह 'मधुर', महंत रामदास, हिमांशु सिंह, पीयूष सिंह, बृज किशोर, भरत महाराज, पप्पू, आरएन. यादव, सचिन श्रीवास्तव, संत बक्स सिंह, रामकुमार, सुरेश ...