कुशीनगर, फरवरी 28 -- कुशीनगर। बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में हिंदी विभाग के प्रोफेसर गौरव तिवारी ने बताया कि विद्याश्री-न्यास द्वारा प्रथम अरुणेश नीरन भोजपुरी वैभव सम्मान प्रख्यात कथाकार-आलोचक-चिंतक प्रो रामदेव शुक्ल को प्रदान किया जाएगा। कलावती देवी स्मृति न्यास द्वारा अज्ञेय स्मृति सम्मान हिंदी के वरिष्ठ और प्रख्यात् कवि ज्ञानेन्द्रपति को प्रदान किया जायेगा। बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अज्ञेय के जन्मदिन पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान दिए जाएंगे। सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय भारतीय साहित्य संस्थान न्यास समिति (ट्रस्ट), श्रद्धानिधि न्यास, विद्याश्री न्यास, कलावती देवी स्मृति न्यास एवं बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में 7 मार्च 2026 को बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भंते चंद्र...