भदोही, अगस्त 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रमेश चन्द्र यादव का कार्यकाल समाप्त हो गया। ऐसे में प्राचार्य का प्रभार समाजशास्त्र के विभाग प्रभारी प्रो. राजेन्द्र प्रसाद यादव को सौंपा गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार प्रो. रमेश चन्द्र यादव को नियमानुसार विभाग में अध्यापन को सत्र विस्तार का लाभ प्रदान किया गया है। एक सितम्बर से अब महाविद्यालय के प्राचार्य का समस्त प्रभार प्रो. राजेन्द्र प्रसाद यादव संभालेंगे। नव नियुक्त प्राचार्य को पूर्व प्राचार्य द्वारा प्रभार हस्तांतरित कर दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नये प्राचार्य को बधाई और शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- Motihari News: मुंशी सिंह महाविद्यालय में पूर्व विभागाध्यक्ष के...