प्रो. राजीव कुमार शिक्षक प्रतिनिधि निर्वाचित
मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- मुजफ्फरपुर। श्यामनंदन सहायक कॉलेज में हुए शिक्षक प्रतिनिधि चुनाव में प्रो. राजीव कुमार निर्वाचित हुए। चुनाव में 35 मत डाले गए, जिसमें प्रो. राजीव को 25 वोट मिले। दूसरे उम्मीदवार प्रो. प्रीति सिन्हा को 10 मत प्राप्त हुए। इस चुनावी प्रक्रिया में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सह प्राचार्य प्रो. मधु सिंह ने पर्यवेक्षक के रूप में और कॉलेज के प्रभारी प्राध्यापक प्रो. सुबोध कुमार सिन्हा निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में सहयोग दिया। जीत पर प्रो. राजीव को प्रो. विधुशेखर सिंह, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. तरुण कुमार, प्रो. एमएस हैदर, प्रो. कुमारी संगीता, प्रो. रंजना कुमारी, प्रो. कल्पना अम्बष्ठ, प्रो. अर्पणा, प्रो. मनीष कृष्णा ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.