धनबाद, अगस्त 21 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। जाने माने भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री, लेखक और शिक्षाविद् प्रो. रवि बत्रा के निधन पर धनबाद आनंद मार्ग परिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। 83 वर्षीय प्रो. बत्रा का अमेरिका के डलास, टेक्सास में निधन हुआ। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प्रो. बत्रा डलास स्थित सदर्न मेथोडिस्ट यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे। आर्थिक असमानता, धन के केंद्रीकरण, आर्थिक संकट और वैकल्पिक आर्थिक व्यवस्था उनके अध्ययन के प्रमुख विषय रहे। उनकी चर्चित पुस्तक द ग्रेट डिप्रेशन ऑफ 1990 ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। वहीं द डाउनफॉल ऑफ कैपिटलिज्म एंड कम्युनिज्म सहित अन्य पुस्तकों में उन्होंने प्रचलित आर्थिक व्यवस्थाओं की कमियों का विश्लेषण किया।आनंद मार्ग परिवार के अनुसार प्रो. बत्रा अप...