वाराणसी, अप्रैल 22 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के जैव रसायन विभाग के पूर्व आचार्य प्रो. रमाशंकर दुबे को नई दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग ऐंड एडमिनिस्ट्रेशन (नीपा) का चांसलर नियुक्त किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने प्रो. दुबे की नियुक्ति पांच वर्ष के लिए की है।शिक्षा मंत्रालय से जारी पत्र मिलने के बाद प्रो. दुबे के शिष्यों और करीबियों में खुशी है। प्रो. रमाशंकर दुबे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जैव रसायन वैज्ञानिक और कुशल शिक्षाविद हैं। इससे पहले प्रो. दुबे तीन विश्वविद्यालयों गुजरात केंद्रीय विवि बड़ोदरा, तिलकामांझी भागलपुर विवि (बिहार) एवं गुरु घासीदास विवि (विलासपुर, छत्तीसगढ़) के कुलपति रह चुके हैं। नीपा शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्थापित शैक्षिक योजना, प्रबंधन और क्षमता निर्माण में संलग्न अग्रणी मानित ...