वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) के निदेशक का कार्यभार शिक्षाशास्त्र के प्रो. रमाकांत सिंह ने गुरुवार को ग्रहण किया। प्रो. सिंह वर्तमान में अतिरिक्त कुलानुशासक एवं मुख्यायुक्त, भारत स्काउट और गाइड हैं। प्रो. रमाकांत को पूर्व निदेशक प्रो. नंदिनी सिंह, मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश मिश्रा, प्रो. नलिनी श्याम कामिल, प्रो. सुरेंद्र राम, प्रो. शैलेन्द्र वर्मा, प्रो. आनन्द शंकर चौधरी, प्रो. राकेश कुमार तिवारी, डॉ. अम्बरीष राय, डॉ. नागेन्द्र सिंह, डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रो. केके सिंह आदि ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...