प्रो. मनोज को मिलेगा एमीनेन्ट डॉ. पर्शनाल्टी अवार्ड
वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस के निर्वाचित अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव को एमीनेन्ट डॉक्टर पर्शनाल्टी अवार्ड से सम्मानित किया गया जाएगा। उन्हे यह अवार्ड नई दिल्ली स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हेडक्वार्टर्स की ओर से 18 जुलाई को डॉक्टर दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा। प्रो. मनोज 2022 में आईएमए हेडक्वार्टर्स का मानद प्रोफेसरसिप अवार्ड, 2024 में नेशनल एकेडमी एक्सीलेंस अवार्ड दिया जा चुका है। देश में पहली बार किसी फिजीशियन को ये तीनों पुरस्कार मिल रहे हैं। प्रो. मनोज की इस उपलब्धि पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष डॉ अनुराग टंडन, पूर्व अध्यक्ष डॉ पीके तिवारी, डॉ. ओपी तिवारी, डॉ. भानु शंकर पांडेय, डॉ वीपी सिंह आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.