लखनऊ, अगस्त 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर प्रो. बिहारी लाल शर्मा को फिर नियुक्त किया गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उनका कार्यकाल तीन वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। इस संबंध में राजभवन की ओर से सोमवार को नियुक्ति आदेश जारी किया गया। आदेश की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय के शिक्षकों और अधिकारियों ने प्रो. शर्मा को बधाई दी। प्रो. शर्मा का वर्तमान कार्यकाल 19 अगस्त को पूरा हो रहा है। उनका तीन वर्ष का नया कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा। उनके दूसरे कार्यकाल की संभावना 29 जुलाई को आयोजित विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के बाद से ही जताई जा रही थी। समारोह में कुलाधिपति ने उनके कार्यों की सराहना की थी। इसके बाद अगले कुलपति को लेकर होने वाली चर्चाओं में प्रो. शर्...