मेरठ, सितम्बर 24 -- वेस्ट यूपी के प्रमुख कॉलेजों में शुमार मेरठ कॉलेज की कमान अब प्रो. नीरज कुमार संभालेंगे। प्रो. युद्धवीर सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद मैनेजमेंट ने प्रो. नीरज कुमार को प्राचार्य नियुक्त किया है। प्रो. नीरज कुमार जूलॉजी के प्रोफेसर हैं और 1993 में एशियन फिशरीज सोसाइटी द्वारा यंग साइंटिस्ट अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं। जापान एवं कनाडा में शोधरत रहे प्रो. नीरज कुमार से मेरठ कॉलेज को नई पहचान और दिशा की उम्मीद है। प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. ओपी अग्रवाल, सचिव विवेक कुमार गर्ग एवं प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रो. नीरज कुमार को प्राचार्य पद का दायित्व सौंपा। निवर्तमान प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह का कार्यकाल बुधवार को उनकी सेवानिवृत्ति के साथ संपन्न हो गया। प्रो. नीरज कुमार ने वर्ष 1992 में गढ़वाल विवि के ज...