वाराणसी, अक्टूबर 6 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आर्यमहिला पीजी कॉलेज की संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. जया मिश्रा को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित पांचवें ग्लोबल संस्कृत सम्मेलन-2026 में अंतरराष्ट्रीय संस्कृतरत्न सम्मान प्रदान किया गया। 28 से 30 सितंबर 2026 तक इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन ग्लोबल संस्कृत फोरम भारत, संस्कृत स्टडीज सेंटर शिल्पाकान विश्वविद्यालय बैंकॉक और थाई भारत कल्चर लॉज बैंकॉक की तरफ से किया गया। सम्मेलन में प्रो. जया मिश्रा ने 'भारतीय दर्शन की समृद्ध ज्ञानपरंपरा : योग और आयुर्वेद के परिप्रेक्ष्य में' विषय पर शोध पत्र भी प्रस्तुत किया। शिल्पाकान विश्वविद्यालय में संस्कृत अध्ययन के संस्थापक और पूर्व निदेशक पद्मश्री प्रो. चिरापत प्रपंद विद्या ने उन्हें संस्कृत रत्न सम्मान प्रदान किया। इस दौरान थाईलैंड में भारत के र...