लखनऊ, सितम्बर 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्रो. कृष्ण पाल सिंह को दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर का कुलपति बनाया गया है। वह अभी गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उत्तराखंड में प्रोफेसर हैं और महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के पूर्व कुलपति रह चुके हैं।दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति पद पर अभी तक प्रो. पूनम टंडन कार्यरत थीं। उनका तीन वर्ष का कार्यकाल खत्म होने के बाद यह नियुक्ति हुई है। राज्यपाल व कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी सुधीर एम बोबडे की ओर से शनिवार को प्रो. कृष्ण पाल सिंह को पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- दीनदयाल विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. कृष्ण पाल सिंह की हुई नियुक्ति यह भ...