बरेली, मार्च 19 -- बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के समस्त ऑनलाईन प्रवेश (प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होने वाले प्रवेश को छोड़कर) संपन्न कराये जाने के लिए अनुप्रयुक्त रसायन शास्त्र विभाग परिसर के प्रोफेसर एसके पांडेय को प्रवेश समन्वयक नामित किया है। ये आदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने गुरुवार को जारी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...