बरेली, जुलाई 1 -- बरेली कॉलेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं पूर्व निदेशक स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम प्रो. एपी सिंह का विदाई समारोह विभाग की ओर से आयोजित किया गया। विभाग के शिक्षकों व शोधार्थियों ने उनकी विदाई के दौरान स्मृति पौधरोपण समारोह का आयोजन किया। विभाग की ओर से उनके सम्मान में 20 पौधरोपित कर उनके दीर्घकालीन योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। विभागाध्यक्ष प्रो. जसपाल सिंह ने कहा कि प्रो. एपी सिंह का व्यक्तित्व, नेतृत्व और कार्यशैली सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। प्रो. अनामिका अग्रवाल, प्रो. गौरव भूषण, प्रो. निष्ठा सेठ एवं डॉ. समीर चंद्रा, शोधार्थी अंजली, मुकेश कुमार, हर्षित तिवारी, प्रियंका समेत अन्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...