विकासनगर, जनवरी 28 -- श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी को ग्लोबल शिक्षा समिति की ओर से शिक्षा शोध जीवन गौरव सम्मान प्रदान किया गया है। समिति के महासचिव अनिल सिंह तोमर ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। ग्लोबल शिक्षा समिति के महासचिव अनिल तोमर ने कहा कि प्रो. एनके जोशी भारतीय उच्च शिक्षा जगत के एक प्रतिष्ठित, दूरदर्शी और प्रभावशाली शिक्षाविद् हैं। उन्होंने शिक्षा,अनुसंधान, प्रशासन और नीति-निर्माण के क्षेत्र में अड़तीस से अधिक वर्षों का योगदान दिया है। वह पूर्व में कुमांऊ विश्वविद्यालय, नैनीताल तथा उत्तरांचल विश्वविद्यालय, देहरादून के कुलपति के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। कहा कि उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए समिति की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है। इस अवसर पर कुलसचिव दिनेश चंद्रा, अध्यक्ष न...