भागलपुर, अप्रैल 30 -- भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के पीजी जूलॉजी विभाग के वरीय शिक्षक प्रो. इकबाल अहमद को विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विवि के रजिस्ट्रार प्रो. रामाशीष पूर्वे ने गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी। रोटेशनल आधार पर की गई इस नियुक्ति के तहत प्रो. इकबाल अहमद का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। जूलॉजी विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनकी नई जिम्मेदारी पर हर्ष व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- 101 सहायक प्राध्यापक बने वरीय यह भी पढ़ें- बीकॉम तृतीय वर्ष का परिणाम घोषित, 96.33% सफल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...