वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी। बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के ऑप्थल्मोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. आरपी मौर्या को दो नई अंतर्राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिली है। उन्हें यह जिम्मेदारी हांगकांग (चीन) में आयोजित 41वीं एशिया पैसिफिक एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी कांग्रेस में मिली है। प्रो. मौर्या 'एशिया पैसिफिक सोसाइटी ऑफ ऑक्यूलर ऑन्कोलॉजी ऐंड पैथोलॉजी नए महासचिव चुने गए हैं। इनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा। वही दूसरी ओर 'एशिया पैसिफिक ऑप्थल्मिक ट्रॉमा सोसाइटी' (एपोट्स) की जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) में प्रो. मौर्य को एपोट्स के न्यूज लेटर (समाचार पुस्तिका) का मुख्य संपादक चुना गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...