प्रो. आरएन द्विवेदी प्रबंध समिति के अध्यक्ष नियुक्त
वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्याल, दिल्ली के कुलपति ने बीएचयू के प्रोफेसर रामनारायण द्विवेदी को हिमाचल प्रदेश में ऊना जिला स्थित सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय दोहगी में प्रबंधन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। प्रो. द्विवेदी विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों में कार्य परिषद और एकेडमिक कमेटी के सदस्य हैं। काशी विद्वत्परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री और नागकूप शास्त्रार्थ समिति के महासचिव हैं। वह संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में व्याकरण विभाग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में व्याकरण विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें शिक्षाविदों और संस्कृत के विद्वानों ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.