इटावा औरैया, सितम्बर 11 -- सैफई, संवाददाता। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में प्रतिकुलपति पद की जिम्मेदारी बदल गई है। आठ वर्ष से अधिक समय तक इस पद का दायित्व संभालने वाले न्यूरोलाजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रमाकांत यादव को प्रतिकुलपति पद से अवमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर चिकित्सा संकाय के संकायाध्यक्ष एवं रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आदेश कुमार को अग्रिम आदेशों तक प्रतिकुलपति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. अजय सिंह की ओर से गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। यह बदलाव कार्य परिषद की 17वीं बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर किया गया है। डा.आदेश कुमार लंबे समय तक मेडिकल कालेज में सीएमएस के पद पर भी काम कर चुके हैं और उनकी सेवाएं सराहनीय रहीं हैं।

हिंदी हिन्दुस...