शाहजहांपुर, जुलाई 3 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. अनुराग अग्रवाल द्वारा संपादित पुस्तक एप्लीकेशंस ऑफ इंडियन नॉलेज सिस्टम इन कॉमर्स: ट्रेडिशनल विजडम टू डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का विमोचन उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि यह पुस्तक वाणिज्य शिक्षा में भारतीय परंपरागत ज्ञान, नैतिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करेगी। संपादक मंडल में प्रो. अनुराग अग्रवाल के साथ केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के डॉ. कृष्ण कुमार वर्मा तथा शिबली नेशनल कॉलेज, आजमगढ़ के डॉ. सिद्धार्थ सिंह शामिल हैं। यह भी पढ़ें- मदरहुड के कुलपति प्रो. डॉ. नरेंद्र शर्मा की पुस्तक का विमोचन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...