भागलपुर, जून 2 -- लखीसराय से संतोष कुमार की रिपोर्ट पिपरिया प्रखंड के वलीपुर गांव निवासी प्रख्यात पुरातत्वविद् एवं शिक्षाविद् प्रो. अनिल कुमार ने बिहार विरासत विकास समिति के कार्यपालक निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण कर लखीसराय जिले का गौरव और मान बढ़ाया है। पटना स्थित समिति कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में समिति के समन्वयक डॉ. अमित रंजन ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर समिति पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि प्रो. अनिल कुमार देश के प्रतिष्ठित विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांति निकेतन कोलकाता में प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। पुरातत्व, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है। उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण शोध एवं उत्खनन कार्य संपन्न हुए हैं। मूल रूप से लख...