नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भूगोल विभाग के प्रो.सुभाष आनंद ने विभाग के 24वें विभागाध्यक्ष के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के सभी प्रोफेसरों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के साथ-साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकों ने भी उपस्थित होकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी।प्रो.सुभाष आनंद एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, शोधकर्ता और अकादमिक व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। प्रो. सुभाष आनंद, दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज के चेयरमैन के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।अपने लंबे शैक्षणिक और शोध अनुभव के दौरान प्रो.आनंद ने भूगोल के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण शोध कार्य किए हैं। शहरीकरण, जियो ट्युरिज्म सहित अन्य क्षेत...