वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी। नांदी सेवा न्यास की ओर से पटना के साहित्यकार प्रो.शिवनारायण तथा संस्कृत साहित्य के विद्वान काशी के डॉ.गायत्री प्रसाद पांडेय को डॉ.राजेंद्र प्रसाद पांडेय स्मृति सृजन शिखर सम्मान प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- व्यक्ति मरता है, उसके सद्विचार कभी नहीं मरते : प्रो.शर्मा सम्मान समारोह दोनों ही साहित्यकारों को साहित्य की विविध विधाओं के उत्थान में अब तक की गई सेवाओं के लिए शुक्रवार को सम्मानित किया गया। डॉ.पांडेय की स्मृति में रथयात्रा स्थित कन्हैया लाल स्मृति भवन में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र में दोनों साहित्यकारों को अंगवस्त्रम, मानपत्र, स्मृति चिह्न, श्रीफल, रुद्राक्ष की माला के साथ एक-एक लाख रुपये की सम्मान राशि भेंट की गई। साहित्य अकादमी के अध्यक्ष विख्यात ग़ज़लगो माधव कौशिक, समकालीन भारतीय...