मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के फिजिक्स विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. ललन कुमार झा को लोकभवन ने ललित नारायण मिथिला विवि का सीनेट सदस्य मनोनीत किया है। फिजिक्स विभाग की वर्तमान अध्यक्ष प्रो. संगीता सिन्हा को सिंडिकेट सदस्य बनाया गया है। फिजिक्स विभाग के ही डॉ. ब्रह्मानंद झा को पीजी ट्रांसफर कमेटी का सदस्य बनाया गया है। लोकभवन की तरफ से मंगलवार शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। शिक्षकों ने प्रो. झा और प्रो. संगीता को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...