आरा, अप्रैल 2 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में वरीयता के आधार पर प्रो यशवंत कुमार को विभागाध्यक्ष बनाया गया है। गुरुवार को प्रो कुमार ने विभागाध्यक्ष पद पर योगदान भी कर लिया। मौके पर प्रो. किस्मत कुमार सिंह, प्रो. डीएन चौधरी, पीजी शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार, डॉ. मनीष कुमार, डॉ रवि शंकर सिंह, प्रेमशंकर सिन्हा, छात्र नेता छोटू कुमार, शोधार्थी गोलू कुमार, सुशील सिंह टाइगर समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...