जहानाबाद, जून 12 -- जहानाबाद, निज संवाददाता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रो संजीव कुमार ने जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता प्रो भूषण कुमार सिंह को जिला कांग्रेस के प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया है। उन्होंने कहा कि प्रो सिंह कांग्रेस के अनुभवी कर्मठ नेता हैं। इनके अनुभव का लाभ जिला कांग्रेस को हमेशा मिलता रहा है और आगे भी मिलेगा। इनके प्रवक्ता मनोनीत होने से जिले में कांग्रेस के संगठन को मजबूती मिलेगी और अखिल भारतीय कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के कार्यक्रमों एवं नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इनके प्रवक्ता बनने पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हार्दिक बधाई दी है। यह भी पढ़ें- प्रो भूषण कुमार सिंह बने जिला कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता बधाई देने वालों में जिला कांग्रेस के पूर...