मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेएमसीएच के नए उपाधीक्षक डॉ ब्रजेश कुमार बनेंगे। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। डॉ ब्रजेश शिशु रोग विभाग में पदस्थापित हैं। एसकेएमसीएच में उपाधीक्षक डॉ सतीश कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर यह पद खाली हो गया है।अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद ने बताया कि डॉ ब्रजेश को उपाधीक्षक बनाने का प्रस्ताव विभाग को भेजा जा रहा है। एसकेएमसीएच में दो उपाधीक्षक के पद हैं। अभी डॉ गोपाल शंकर साहनी एसकेएमसीएच में उपाधीक्षक के पद पर काम कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...