देहरादून, जून 20 -- देहरादून। नारायण स्वामी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रस बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय की प्रो नीतिका कौशल को शिक्षा, अनुसंधान, अकादमिक उत्कृष्टता एवं संस्थागत नेतृत्व के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें देहरादून स्थित वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एआई इनोवेशन्स इन हेल्थ केयर, शेपिंग द फ्यूचर ऑफ विकसित भारत- 2047 के दौरान प्रदान किया गया। सम्मेलन का आयोजन सोसायटी ऑफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च की ओर से विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक एवं शोध संस्थानों के सहयोग से किया गया। जिसमें देश विदेश के शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों,शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सहभागिता की। प्रो नीतिका कौशल न...