मुजफ्फर नगर, अप्रैल 11 -- सिसौली। कस्बे के डीएवी इण्टर कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय बालियान प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का समापन भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत व बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान द्वारा संयुक्त रूप से विजेता टीम को पुरस्कार देकर किया। पहला सेमीफाइनल रेड आर्मी और पटना पायरेट के बीच खेला गया जिसमें रेड आर्मी के 22 अंक और पटना पायरेट के 21 अंक प्राप्त कर रेड आर्मी ने एक पॉइंट से मैच जीता। दूसरा सेमीफाइनल इंडियन नेवी और यूपी योद्धा के बीच हुआ जिसमें इंडियन नेवी ने 25 अंक और यूपी योद्धा ने 28 प्राप्त कर यूपी योद्धा ने 3 अंक से जीता। फाइनल मैच रेड आर्मी और यूपी योद्धा के बीच हुआ। जिसमें रेड आर्मी ने 36अंक और यूपी योद्धा ने 28 अंक प्राप्त कर रेड आर्मी 8 पॉइंट से विजेता बनी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ...