गोरखपुर, सितम्बर 27 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के पूर्व प्रांत संघचालक प्रो (डॉ) उदय प्रताप सिंह का शनिवार की अल सुबह 3 बजे निधन हो गया। उनकी उम्र 92 साल थी। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति,गोरखपुर विश्वविद्यालय के सेवा निवृत्त आचार्य प्रो. यू पी सिंह ने आज अपने जीवन की यात्रा पूर्ण कर ली। 01 सितंबर 1933 को जन्मे डॉ उदय प्रताप सिंह ने उच्च शिक्षा गणित में प्राप्त की और फिर गणित विषय के ही प्रोफेसर बने।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में विभिन्न पदों पर रहते हुए गोरक्ष प्रांत के प्रांत संघचालक,पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकारिणी सदस्य रहे। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष व विद्या भारती के विभिन्न दायित्वों का भी निर्वहन किया। यशस्वी शिक्षाविद् प्रो यू पी सिंहका निधन पूरे समाज के लिए अपू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.