प्रोसेसिंग यूनिट के लिए 17 एकड़ भूमि चाहिए निगम को
बगहा, मई 16 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। बेतिया नगर निगम में पिपरा में फेंके गये कचरे का अपशिष्ट प्रबंधन और प्रोसेसिंग यूनिट नहीं होने के कारण निष्पादन नहीं हो रहा है। निगम द्वारा पिछले वर्ष भी जिलाधिकारी से 17 एकड़ भूमि की मांग की गई थी। तत्कालीन नगर आयुक्त द्वारा जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इस मामले में गढ़वा टोला में 17 एकड़ भूमि देने की मांग की थी। तत्कालीन नगर आयुक्त द्वारा जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा गया कि नगर निगम, बेतिया के लैंड फील साइट हेतु मौजा-पीपरा, में पांच एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई थी। उक्त भूमि के समीप ही 12 एकड़ भूमि की मांग निगम के द्वारा कई पत्रों के माध्यम से की गई है। परन्तु उपरोक्त भूमि के निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि उपलब्ध कराई गई भूमि तथा प्रस्तावित भूमि 12 एकड़ भूमि एन एच 727 से काफी दूर सूदूर उत्तर में है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.