मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रमुख रेणु देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। बैठक शुरू होते ही पूर्व में पारित प्रस्तावों की अनदेखी तथा प्रोसिडिंग की कॉपी सदस्यों को उपलब्ध नहीं कराने के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया। इस कारण कुछ देर तक बैठक की कार्यवाही बाधित रही। प्रमुख ने बैठक में सदस्यों के अलावा अन्य लोगों के बैठने पर भी आपत्ति जताई। विपक्षी खेमे के नीलू देवी, नागेंद्र गिरि, विनोद रंजन, अमरनाथ पटेल आदि ने प्रोसिडिंग की कॉपी उपलब्ध कराने की मांग की। विधायक अजीत कुमार ने कहा कि सदस्यों को समय पर प्रोसिडिंग की कॉपी उपलब्ध नहीं कराना घोर लापरवाही है। यदि समय पर कॉपी उपलब्ध होती, तो बैठक में विकासात्मक प्रस्तावों पर सार्थक चर्चा संभव हो पाती। हंगामा को देखते हुए बी...