विकासनगर, फरवरी 2 -- डाकपत्थर रोड पर पुल नंबर एक पर स्थित थापा प्रोविजनल स्टोर में सोमवार को एक चोर चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि चोर वहां से एक बीडी का ब्रुश और सिगरेट का ब्रुश चोरी कर ले गया है। शाम करीब चार बजे सीसीटीवी कैमरे में डाकपत्थर रोड स्थित एक प्रोविजनल स्टोर में एक आदमी घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। वह काउंटर पर कुछ देर खड़ा रहता है। दुकानदार दूसरे व्यक्ति को कुछ समान देते हुए वह वहां से कुछ सामान उठाकर अपने जैकेट के अंदर रख देता है। दुकानदार ने अभी तक इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...