सिमडेगा, जून 27 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। विधायक भूषण बाड़ा ने जिप सदस्य जोसिमा खाखा के साथ रांची पहुंचकर दक्षिण एशिया महादेश के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रोवेंशियल फा. अजीत कुमार खेस को बधाई दी। इस दौरान विधायक ने उन्हें बुके भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामना दिया। विधायक ने कहा कि फा. अजीत कुमार खेस को दक्षिण एशिया महादेश जैसे विशाल क्षेत्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि फा. खेस का नेतृत्व, दूरदृष्टि, अनुशासन और सेवा के प्रति समर्पण उन्हें इस दायित्व का सफल निर्वहन करने में सक्षम बनाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दक्षिण एशिया में शिक्षा, सामाजिक सेवा, मानवीय मूल्यों और आध्यात्मिक कार्यों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वा...