सतना, मार्च 24 -- एमपी के मैहर जिले में सतना से रामनगर जा रही एक बस में सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने बगल में बैठे यात्री की गंदी हरकतों का डटकर विरोध किया। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी कोई आम आदमी नहीं, बल्कि अमरपाटन पीजी कॉलेज में पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और उसके पास मौजूद वीडियो साक्ष्य के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता सतना से बस में सवार हुई थी। सफर के दौरान भटनवारा के पास बगल की सीट खाली हुई, जिस पर प्रोफेसर आलोक सिन्हा आकर बैठ गए। प्रोफेसर साहब ने पहले तो जबरन बात करने की कोशिश की और फिर अश्लील हरकतें करने लगे। महिला डरी नहीं, बल्कि उसने बहादुरी दिखाते हुए चुपके से अपने मोबाइल फोन पर प्रोफेसर की इन हरकतों को वीडियो में कैद कर लिया। यह...